Severe Cold Wave Alert No Sunlight and Low Temperatures Persist मौसम विभाग ने जारी किया 72 घंटे की शीतलहर का अलर्ट, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Cold Wave Alert No Sunlight and Low Temperatures Persist

मौसम विभाग ने जारी किया 72 घंटे की शीतलहर का अलर्ट

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। सोमवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहने और शीतलहर के चलते लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़े पह

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 31 Dec 2024 12:39 AM
share Share
Follow Us on
मौसम विभाग ने जारी किया 72 घंटे की शीतलहर का अलर्ट

सोमवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहने और शीतलहर के चलते लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी राहत नहीं मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही जिलेभर में कड़ाके की ठंड का असर बना रहा। सुबह में नेशनल व स्टेट हाईवे संग अन्य मार्गों पर कोहरे की घनी चादर तनी रही। आबादी वाले इलाकों से इतर अन्य क्षेत्रों में दूर-दूर तक कोहरा ही नजर आया। चालक वाहनों की फॉग लाइट का सहारा लेकर बमुश्किल आगे बढ़े। सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते रहे। ठंड के चलते लोग जरूरी कामों से ही घरों के बाहर निकले। नतीजा सड़कों पर भीड़ भी कम नजर आई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम तापमान 10.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को भी मौसम में ठंड का असर बरकरार रहने की पूरी संभावना है। ठंड से बचाव को सड़क किनारे व दुकानों के बाहर लोगों को अलाव जलाते हुए देखा गया। प्रशासनिक स्तर पर भी विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ने पर लोग जल्द ही घरों में कैद हो गए, बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।