कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल
Amroha News - गजरौला में एक कार की टक्कर से बाइक सवार फईम और रईस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दिल्ली से ईद मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें उच्च केंद्र में रेफर किया गया है।

गजरौला। कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी फईम व रईस मंगलवार रात दिल्ली से ईद पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


