अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल

Feb 09, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार चौधरपुर निवासी हनीफ बाइक से रविवार रात दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर शहर में चौपला के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हनीफ गंभीर घायल हो गया। जमा हुए लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।