ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापांच क्वारंटाइन स्थलों का चयन, कंट्रोल रूम भी बनाया

पांच क्वारंटाइन स्थलों का चयन, कंट्रोल रूम भी बनाया

कोरोना की रोकथाम के लिए ब्लाक परिसर में एसडीएम न्यायालय के नजदीक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही दूसरे देश व प्रदेश से आने वाले लोगों को अलग-थलग रखने के लिए 5 कालेजों को क्वारंटाइन ...

पांच क्वारंटाइन स्थलों का चयन, कंट्रोल रूम भी बनाया
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 31 Mar 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की रोकथाम के लिए ब्लाक परिसर में एसडीएम न्यायालय के नजदीक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही दूसरे देश व प्रदेश से आने वाले लोगों को अलग-थलग रखने के लिए 5 कालेजों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।

एसडीएम विजयशंकर ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। कोई भी जानकारी देने प्राप्त करने के लिए फोन नंबर 264179 पर संपर्क किया जा सकता है। उधर, सैदनगली के दयानंद इंटर कालेज, ताहरपुर के किसान इंटर कालेज, ढवारसी के नेहरू इंटर कालेज, गंगेश्वरी के बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज व नेहरू स्मारक इंटर कालेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। नगर में पहले से ही एक बैंक्वेट हॉल को इस हेतु तैयार किया जा चुका है। यहां लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। दूसरे देश व प्रदेश से पहुंचे रहे लोगों को पहले क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें