ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहानोटिस बोर्ड पर विषय बदले देख भड़के छात्र, धरने पर बैठे

नोटिस बोर्ड पर विषय बदले देख भड़के छात्र, धरने पर बैठे

जेएस हिन्दू पीजी कालेज में सात दिसंबर से शुरू हो रही आंतरिक परीक्षा की सूची में विषय बदले देख छात्रों का गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शन कर विरोध जताया।...

नोटिस बोर्ड पर विषय बदले देख भड़के छात्र, धरने पर बैठे
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 05 Dec 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जेएस हिन्दू पीजी कालेज में सात दिसंबर से शुरू हो रही आंतरिक परीक्षा की सूची में विषय बदले देख छात्रों का गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शन कर विरोध जताया। समस्या समाधान की मांग को लेकर धरना दिया।

जेएस हिन्दू पीजी कालेज में सात दिसंबर से आंतरिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शनिवार को छात्र-छात्राएं परीक्षा के संबंध में कालेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची देखने पहुंचे। सूची में विषय बदले देखकर हैरान रह गए। छात्रों का आरोप है कि बिना अनुमति विषय बदले गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से वार्ता की। छात्र-छात्राओं ने बताया प्रवेश के समय जो विषय लिए थे, वह सब बदल दिए गए हैं। दो दिन बाद परीक्षाएं हैं, नोटिस बोर्ड पर जो विषय लिखे हैं, एनकी परीक्षा कैसे दें, समझ नहीं आ रहा है। अभाविप कार्यकर्ता आकाश यादव ने समस्या समाधान कराने की मांग को लेकर कालेज प्राचार्य से वार्ता की। आरोप लगाया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गुस्साए छात्र-छात्रा समस्या समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान आकाश यादव, सिद्धार्थ, वीरेंद्र चौधरी, शोभित, जोहार खान, अभिषेक शर्मा, चिंटू, निर्भय भारद्वाज, मनित, दीपक, मानसी, रितिका, मुस्कान, शिवानी, संजना, काजल, चंचल आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने जो विषय भरे थे उसी से परीक्षा देंगे: प्राचार्य

कालेज प्राचार्य डा.वीर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विवि की साइट सही तरीके से न चलने के कारण कुछ छात्र-छात्राओं के विषयों में त्रुटि सामने आई है। तकनीकी कमी के चलते ऐसा हुआ है। जिन-छात्र-छात्राओं के विषय बदले गए हैं, उनसे प्रार्थना पत्र मांगा गया है। विवि स्तर से विषयों में जो कमियां समाने आई हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं आंतरिक परीक्षा उन्हीं विषयों से देंगे जो प्रवेश के दौरान फार्म में भरे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें