नहर में डूबे किशोर का सुराग नहीं, तलाश जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

नौगावां सादात में, 15 वर्षीय किशोर रेहान राम गंगा पोषक नहर में नहाते समय डूब गया। एसडीआरएफ टीम ने उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोग स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी उसकी खोज कर रहे हैं।

नहर में डूबे किशोर का सुराग नहीं, तलाश जारी

नौगावां सादात। दोस्तों संग नहाते समय राम गंगा पोषक नहर में डूबे किशोर का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश में जुटी है। बेटे के जिंदा होने की उनकी उम्मीद अब टूटती जा रही है। गौरतलब है कि बिजनौर जिले के हल्दौर निवासी पेशे से ऑटो चालक इमरान की पत्नी जरीसा भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती स्थित भाई के घर आई हुई थी। साथ में 15 वर्षीय बेटा रेहान भी आया था जो रविवार को मोहल्ले के ही तीन लड़कों के साथ नहाने के लिए बीलना में राम गंगा पोषक नहर चला गया था।बताते

हैं कि नहाते समय गहराई की तरफ जाने पर वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, सोमवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शाम तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन रेहान का कुछ पता नहीं चला। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शाम होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। परिजन स्थानीय गोताखोरों से भी तलाश करा रहे हैं। किशोर का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।