रिक्रूट्स को दिया आपातकालीन बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण

Feb 10, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - जोया। डिडौली क्षेत्र के आरटीसी कैंपस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को एसडीआरएफ द्वारा सीपीआर और आपातकालीन बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत कार्य करने के लिए प्रशिक्षुओं को सक्षम बनाना है।

रिक्रूट्स को दिया आपातकालीन बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण

जोया। डिडौली क्षेत्र स्थित आरटीसी कैंपस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को मंगलवार को एसडीआरएफ द्वारा सीपीआर व आपातकालीन बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम में शामिल प्लाटून कमांडर आनंद पाल, आरक्षी जिआउल हक, हम्माद अहमद, आशुतोष मौर्य व सुधांशु सोनकर ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात, भूस्खलन, औद्योगिक दुर्घटनाएं, अग्निकांड, भवन ध्वस्त होने एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत, सहायता एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्य करने के नजरिए से सक्षम बनाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।