शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई शिक्षा की अलख
Amroha News - हसनपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत, प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के शिक्षकों और प्रबंध समिति ने अभिभावकों से संपर्क किया। उन्होंने 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन की अपील की। शिक्षक रामवीर सिंह ने शिक्षा के महत्व और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

हसनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के शिक्षकों और प्रबंध समिति सदस्यों ने गांव की गलियों में घूमकर अभिभावकों से जनसंपर्क किया। अपील करते हुए कहा कि स्कूल जाने से वंचित छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कराएं। प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लाक अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा माध्यम है, जिससे गरीबी के चक्र को तोड़कर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी अभिभावकों से साझा की।
इस दौरान पर ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह, इंद्र सिंह, अंजू देवी, प्रथी सिंह, संतोष सिंह, दीपचंद सिंह, गुड्डू सिंह, डॉ.नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, मनीष कुमार, रेनू कंसल, राशिद अली, संतराम सिंह, संतोष, राजवती, लीलावती आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


