Amroha News: फार्म हाउस गैंगरेप : एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ने पर आरोपी सिपाही ने वापस ली जमानत अर्जी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: हसनपुर के झूलपुरी स्थित खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। इसके बाद आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार के वकील ने उसकी जमानत अर्जी वापस ले ली। बढ़ी हुई धाराओं के तहत नई अर्जी दाखिल की जाएगी। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हैं।

Amroha News: फार्म हाउस गैंगरेप :  एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ने पर आरोपी सिपाही ने वापस ली जमानत अर्जी

Amroha News: हसनपुर क्षेत्र के झूलपुरी स्थित खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की ओर से मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाए जाने के बाद आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार के अधिवक्ता कपिल चिकारा ने बुधवार को अदालत से उसकी जमानत अर्जी वापस ले ली। अब बढ़ी हुई धाराओं के आधार पर नए सिरे से जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की ओर से अभी जमानत के लिए याचिका दायर नहीं की गई है। मामला उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के हसनपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस से जुड़ा है।

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि उसकी महिला मित्र ने उसकी मुलाकात सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। युवती के मुताबिक, 21 सितंबर को सोनीपत में मुलाकात के बाद मोहित उसे घूमने के बहाने कार से मेरठ ले गया। वहां सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव भी कार में सवार हो गए। तीनों ने रात मेरठ के एक होटल में बिताई। अगले दिन युवती आरोपियों के साथ हसनपुर पहुंची। आरोप है कि कोतवाली के गेट के पास सादे कपड़ों में मौजूद दरोगा संजय तोमर भी कार में सवार हो गया। इसके बाद सभी झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पहुंचे। कुछ देर बाद सिपाही प्रमोद कुमार वहां खाना और शराब लेकर पहुंचा। युवती का आरोप है कि मोहित, लालाराम यादव और संजय तोमर ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में प्रमोद कुमार के कमरे में आने पर युवती ने उसे बाहर धकेलकर दरवाजा बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस ने उसी रात फार्म हाउस पर छापा मारकर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। मामला उमेश शर्मा के फार्म हाउस से जुड़े होने पर सुर्खियो में आ गया था। जेल में बंद आरोपी सिपाही प्रमोद ने इस मामले में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी। बीती दो तारीख से जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी, अदालत ने हसनपुर पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। पीड़िता अनुसूचित जाति की निकली थी, प्रमाण पत्र मिलने के बाद मुकदमे की विवेचना सीओ हसनपुर पकंज त्यागी को दे दी गई थी। मुकदमे में अब एससी-एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी सिपाही के अधिवक्ता कपिल चिकारा ने बताया कि जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। इसी बीच मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गईं, जिसके बाद जमानत अर्जी वापस ले ली गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: फार्म हाउस गैंगरेप : एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ने पर आरोपी सिपाही ने वापस ली जमानत अर्जी