बालाजी धाम में हवन में दीं आहुतियां
Amroha News - मंडी धनौरा में होली के अवसर पर बालाजी धाम में संकट मोचन हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पंडित नरेश द्विवेदी ने यज्ञ वेदी का पूजन कराया। हवन का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

मंडी धनौरा। होली पर बालाजी धाम में रविवार को संकट मोचन हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां व पूर्ण आहुति देकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए बालाजी महाराज से प्रार्थना की। समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार को मोहल्ला कंचन बाजार स्थित राम जानकी मंदिर बालाजी धाम पर बालाजी भक्त मंडल के संयोजन में संकट मोचन हवन का आयोजन किया गया। पंडित नरेश द्विवेदी ने विधि-विधान संग यज्ञ वेदी का पूजन कराया। भक्त मंडल के संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के मौके पर आयोजित इस हवन में आहुतियां देने से संकटों से छुटकारा मिलता है।
इस मौके पर संजीव अग्रवाल, हितेश मांगलिक, राकेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, नीति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, ललिता वर्मा, अनीता वर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


