संदीप गुप्ता बने मंडी धनौरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Amroha News - मंडी धनौरा में बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप गुप्ता ने मूलचंद त्यागी को 26 मतों से हराया। हितेश सिंह महासचिव और हरिओम सागर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। संदीप गुप्ता ने बार एसोसिएशन को एकजुट रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का वादा किया।

मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी मूलचंद त्यागी को 26 मतों से पराजित किया। हितेश सिंह महासचिव व हरिओम सागर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को अधिवक्ता सभागार में सुबह 11 से तीन बजे तक हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे मतगणना कराई गई। संदीप गुप्ता को 91 मत प्राप्त हुए, उनके प्रतिद्वंद्वी मूलचंद त्यागी को 65 मत मिले। संदीप गुप्ता 26 मतों से विजयी घोषित किए गए। महासचिव पद के लिए हितेश सिंह व अनुज त्रिवेदी के बीच मुकाबला हुआ। हितेश सिंह ने अनुज त्रिवेदी को 58 मतों से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम सागर को 80 व पंकज यादव को 69 एवं महीपाल को सात मत मिले। हरिओम सागर ने 11 मतों से जीत हासिल की। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि वह बार एसोसिएशन को एकजुट रख अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान व न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, आलोक भारती, मुकेशचंद चौहान, तिलकराज चौहान, अली रफी, कपिल अग्रवाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


