Amroha News: ठेके से घर लौट रहे शराब सेल्समैन की पिटाई, घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अमरोहाAmroha News: हसनपुर के गांव सोहरका में सेल्समेन महिपाल की शराब के ठेके से लौटते समय पिटाई की गई। उसकी गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के पीछे एक वायरल वीडियो का विवाद बताया जा रहा है, जिसमें एक लड़की का वीडियो होने के कारण उसकी शादी रद्द कर दी गई थी।

Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका स्थित देसी शराब के ठेके से मंगलवार रात घर लौट रहे क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी सेल्समेन महिपाल पुत्र जय किशन की रास्ते में बुरी तरह पिटाई कर दी गई। वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण व परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सेल्समैन के छोटे भाई की एक जगह शादी तय हुई थी। एक अन्य युवक के साथ लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर लड़की के परिजन नाराज थे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही पिटाई कराई।
कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।


