सलेमपुर गोसाई ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में ढयोटी को 37 रन से हराया

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

मंडी धनौरा के गांव ढयोटी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सलेमपुर गोसाई ने मेजबान ढयोटी को 37 रन से हराया। सलेमपुर ने 154 रन बनाए, जबकि ढयोटी 117 पर आल आउट हो गई। टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

सलेमपुर गोसाई ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में ढयोटी को 37 रन से हराया

मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव ढयोटी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में सलेमपुर गोसाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मेजबान ढयोटी की टीम को 37 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सलेमपुर गोसाई की टीम ने निर्धारित ओवरों में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढयोटी की टीम सलेमपुर के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी व 117 रन पर ही सिमट गई।सलेमपुर गोसाई ने 37 रन से मैच में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल मुकाबलों में ढयोटी ने ताजपुर को व सलेमपुर गोसाई ने चुचैला कलां की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आलोक कुमार भारती एडवोकेट ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान उधम सिंह ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।