जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग
Amroha News - अमरोहा में आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने नवागत पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की और निजता के उल्लंघन पर चिंता जताई। पुलिस अधीक्षक ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

अमरोहा। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जन समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट जन समस्याओं के निदान में संगठन का सहयोग लेने का भी आग्रह किया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, बीएनएस की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई का हवाला देते हुए निजता के उल्लंघन पर चिंता जताई। पुलिस अधीक्षक ने एसोसिएशन की सभी मांगें शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव जिंदल, दिनेश सिंह, उम्मे उमारा, जगदीश सिंह पाल, अखिलेश शर्मा, चंद्रगुप्त मौर्य, विनोद मौर्य, नीलम सिंह, सैयद जामिन हुसैन, शकील पाशा, शानू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


