आरएसएस कार्यकताओं ने निकाला पथ संचलन
Amroha News - अमरोहा के गांव देवीपुरा में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नववर्ष उत्सव के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतेन्दु ने संघ के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को बताया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीतों के साथ पथ संचलन में भाग लिया।

अमरोहा। आरएसएस कार्यकताओं ने गांव देवीपुरा उर्फ घना नंगला में हिन्दू नववर्ष उत्सव के अवसर पर पथ संचलन आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह केशव ने किया। मुख्य वक्ता भारतेन्दु ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, उद्देश्य और कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार व गुरु गोलवलकर के योगदानों को भी रेखांकित किया। भारतेन्दु ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रवीण नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने पंच प्रण, राष्ट्र सेवा और समाज में एकता के महत्व पर भी जोर दिया। गांव देवीपुरा उर्फ घना नंगला के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला गया।
इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और देशभक्ति गीतों एवं घोष की गूंज से वातावरण को राष्ट्रीय चेतना से भर दिया। इस दौरान विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख अमित, जिला सेवा प्रमुख अजेंद्र, कार्यक्रम अध्यक्ष रिंकू , खंड संघ चालक राजेंद्र , अनुराग , लवी, अनुज, विपिन, विशाल, नवनीत, संदीप, संजय, राहुल, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


