आदमपुर पुलिस की कस्टडी से बदमाश फरार, तलाश जारी
अमरोहा के थाना आदमपुर पुलिस द्वारा गुरुवार देर शाम पकड़ा गया ग्राम पांडली निवासी बदमाश नीटू पुत्र परम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे थाने से फरार हो गया। पुलिस में खलबली मची...
अमरोहा के थाना आदमपुर पुलिस द्वारा गुरुवार देर शाम पकड़ा गया ग्राम पांडली निवासी बदमाश नीटू पुत्र परम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे थाने से फरार हो गया। पुलिस में खलबली मची है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ढ़वारसी के निकट से उसे तमंचे समेत गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया था। नीटू पर थाना आदमपुर समेत कई थानों में दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। सुबह सात शौच के लिए उसे हवालात से निकाला गया। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस कस्बा व आसपास उसकी तलाश कर रही है। नीटू के बड़े भाई मेहर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। एसओ अशोक कुमार शर्मा ने बदमाश के फरार होने की पुष्टि की है। बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।