पुलिस की पकड़ से दूर सुपरवाइजर से लूटपाट करने वाले बदमाश
दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर अजय से तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने तमंचे के बल पर 24 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर अजय के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन चार दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर से लूटपाट करने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी अजय पुत्र जगदीश नगर में हसनपुर मार्ग पर संचालित उमंग डेयरीज में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वह बीते बुधवार को ड्यूटी खत्म कर शाम करीब चार बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बस्ती मार्ग पर अहरौला तेजवन के पास सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली थी।
एक बदमाश ने उन्हें तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जेब में रखे 24 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। विरोध जताने पर बदमाशों ने अजय के साथ मारपीट की थी। दो बदमाश अपनी बाइक से फरार हो गए जबकि तीसरा बदमाश अजय की बाइक लेकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ अजंलि कटारिया ने बदमाशों की तलाश शीघ्र किए जाने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


