Amroha News: बारिश से उफनाई तिगरी गंगा, खादर क्षेत्र में दुश्वारियां

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: बीते तीन दिन से हो रही बारिश के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका असर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की कृषि भूमि और पशुपालकों पर पड़ रहा है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने बाद जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिससे कई गांवों में जलभराव हो रहा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

Amroha News: बारिश से उफनाई तिगरी गंगा, खादर क्षेत्र में दुश्वारियां

Amroha News: बीते तीन दिन से हो रही बारिश के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा के उफान पर आने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों की कृषि भूमि में पानी पहुंचने लगा है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। इससे किसानों के साथ-साथ पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर बैराज से 61200 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद शुक्रवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 50 सेमी बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर 200.05 सेमी दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को 199.55 सेमी दर्ज किया गया था। तिगरी गंगा घाट के किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो खादर क्षेत्र के कुछ संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। जलस्तर बढ़ने पर शीशोवाली, टीको वाली, जाटो वाली समेत कई गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है। खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित होता है। कई बार खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर समय रहते राहत के इंतजाम करने की मांग की है।

प्रशासन की तैयारी

ट्यूब का सहारा लेकर खेतों में जा रहे ग्रामीण

गजरौला। खादर क्षेत्र के खेतों में बारिश का पानी भर गया है। रामगंगा पोषक नहर का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों को खेतों पर जाने के लिए ट्यूब का सहारा लेना पड़ रहा है। नाव के सहारे लोग रामगंगा पोषक नहर पार कर रहे हैं।

प्रश्नोत्तर

गंगा का जलस्तर कितने सेंटीमीटर बढ़ा है?
गंगा का जलस्तर 50 सेमी बढ़ गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।