वायरल बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी में भीड़

Apr 07, 2026 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - बदलते मौसम के कारण बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है, जिससे अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है, जहां तेज बुखार, सिरदर्द और कमजोरी के लक्षण वाले लोग इलाज करवा रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

वायरल बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी में भीड़

तेजी से करवट बदलते मौसम में बीमारियों के बढ़ते ग्राफ के बीच अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। अस्पताल के बेड मरीजों से पहले ही भरे हुए हैं। बदलते मौसम के असर से सरकारी-निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में फीवर डेस्क पर सुबह बुखार के दर्जनों मरीज इलाज कराने आए। तेज बुखार के साथ सिर, शरीर, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होने पर लोग इलाज कराने आ रहे हैं।

गंभीर हालत के मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मौसमी और संक्रमाक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी है। इनमें छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सीएचसी में भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। बीमारियों के दौर में चिकित्सक खानपान और रहन-सहन को लेकर सावधानी बरतने पर जोर दे रहे हैं। शहर सीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डा.मोहम्मद इदरीस ने बताया कि ठंड लगकर बुखार आने पर इसे गंभीरता से लेना चाहिए। तीन दिन से ज्यादा बुखार आने पर अपनी डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच करानी चाहिए। बीमारी की पुष्टि होने पर अपने नजदीकी सीएचसी-पीएचसी में भर्ती होकर इलाज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।