ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादुष्कर्म की कोशिश में महिला को घायल करने में ग्राम प्रधान पर रासुका

दुष्कर्म की कोशिश में महिला को घायल करने में ग्राम प्रधान पर रासुका

जरौला थाना क्षेत्र में चार महीने पूर्व दुष्कर्म की कोशिश करते हुए महिला को दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप में जेल में बंद ग्राम प्रधान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की...

दुष्कर्म की कोशिश में महिला को घायल करने में ग्राम प्रधान पर रासुका
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 05 Jul 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

जरौला थाना क्षेत्र में चार महीने पूर्व दुष्कर्म की कोशिश करते हुए महिला को दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप में जेल में बंद ग्राम प्रधान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर निवासी मदन सिंह ग्राम प्रधान है। उस पर मार्च माह में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर विफल रहने के बाद दरांती से गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान मदन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। वह फिलहाल जेल में बंद है। चार महीने बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने रासुका की पुष्टि की है। यह मौजूदा वर्ष की रासुका की पहली कार्रवाई बताई जा रही है। कोट:महिला अपराध संबंधी मामले में किसी पर रासुका लगाए जाने का यह पहला मामला है। महिलाओं पर अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं-डा.विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें