देर रात तक प्रस्ताव तैयार कर ऑनलाइन शासन को भेजे में जुटे रहे अफसर

Mar 15, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के विकास के लिए कई करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। विधायक और सांसद के प्रस्तावों में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर बजट का आंकलन किया जा रहा है, ताकि विकास कार्य शीघ्र शुरू हो सकें।

देर रात तक प्रस्ताव तैयार कर ऑनलाइन शासन को भेजे में जुटे रहे अफसर

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले का विकास कराया जाएगा। इसके तहत कई करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। इसमें विधायक और सांसद के प्रस्ताव शामिल हैं। अधिकांश प्रस्ताव सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। शनिवार को संबंधित विभागों के कार्यालय देर रात तक खुले रहे। अफसर प्रस्तावों की सर्वे रिपोर्ट आदि का आंकलन करते हुए एस्टीमेट तैयार कर शासन को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने में जुटे रहे। गौरतलब है कि शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिया था।

जिससे शीघ्र ही बजट आवंटित कर विकास कार्य कराए जा सकें। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जो कार्य कराए जाएंगे उनका सर्वे कराया गया है। बजट का आंकलन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। 14 मार्च को द्वितीय शनिवार के अवकाश के दौरान संबंधित विभागों के कार्यालय खुले रहे। सीडीओ, डीपीआरओ, डीएसटीओ, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों के कार्यालय शनिवार की देररात खुले रहे। अफसर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को ऑनलाइन भेजने में जुटे रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।