Amroha News: रामडोल शोभायात्रा पर व्यवस्थाओं के लिए चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: अमरोहा में, श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने 119वीं रामडोल शोभायात्रा की व्यवस्थाओं के लिए चेयरपर्सन शशि जैन को ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई है। चेयरपर्सन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

Amroha News: रामडोल शोभायात्रा पर व्यवस्थाओं के लिए चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन

Amroha News: अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा पर व्यवस्थाओं को लेकर श्री धार्मिक रामडोल कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन शशि जैन को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। इसमें पांच सितंबर को शहर में निकाली जाने वाली 119वीं रामडोल शोभायात्रा के मार्ग में सड़कों की मरम्मत, सफाई व प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है। चेयरपर्सन ने शोभायात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पंकज जिंदल, सचिन त्रिवेदी, अजय चतुर्वेदी, मनोज अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, विवेक शर्मा, राज शर्मा, विशाल गोयल, सुभाष शर्मा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।