ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहारमजान को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी रौनक, चांद के दीदार का इंतजार

रमजान को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी रौनक, चांद के दीदार का इंतजार

रमजान के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों को चांद के दीदार का इंतजार है। चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा होगा। रमजान को लेकर मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल...

रमजान को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी रौनक, चांद के दीदार का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 16 May 2018 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रमजान के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों को चांद के दीदार का इंतजार है। चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा होगा। रमजान को लेकर मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है। मुस्जिद से लेकर बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। मुस्लिम इलाकों में रौनक बढ़ गई है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है रमजान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चांद का दीदार होते ही पाक रमजान माह शुरू हो जाएगा। यदि बुधवार को चांद का दीदार हो जाता है तो गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के इस्तकबाल को लेकर मस्जिदों से बाजार तक सज कर तैयार हो गए हैं। मुस्लिम इलाकों में रौनक बढ़ गई है। इसके साथ ही तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि बुधवार की शाम को चांद दिखाई देता है तो गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान की सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें