ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाढवारसी में मनाई राम मंदिर जन्मभूमि पूजन की वर्षगांठ

ढवारसी में मनाई राम मंदिर जन्मभूमि पूजन की वर्षगांठ

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने पर कस्बे में वर्षगांठ मनाई गई। छह अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी...

ढवारसी में मनाई राम मंदिर जन्मभूमि पूजन की वर्षगांठ
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 04 Aug 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ढवारसी। संवाददाता

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने पर कस्बे में वर्षगांठ मनाई गई। छह अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

गोरक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवयंत त्यागी के आवास पर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा एक वर्ष पूर्व अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भूमि पूजन किया गया था। गोरक्षा समिति एक से छह अगस्त तक गोरक्षा पीठाधीश्वर के निर्देशानुसार राम जन्म भूमि पूजन की प्रथम वर्षगांठ मना रहा है। राम जन्म भूमि यज्ञ समिति के अध्यक्ष रहे महंत अवैद्यनाथ महाराज, अशोक सिंघल, महंत रामदास परहंस, कोठारी बंधु व आंदोलन में शहीद हुए महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। बताया रामजन्म भूमि आंदोलन का नेतृत्व हमेशा ही गोरक्षा पीठ ने किया है। योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ महाराज का सपना पूरा किया है। इस अवसर पर गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष शिवम त्यागी, ओपी गोला, उमेश अग्रवाल, सचिन यादव, पतराम सैनी, जितेंद्र शुक्ला, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रतन त्यागी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें