
तैयारियों को लेकर कथा स्थल का निरीक्षण किया
Amroha News - अमरोहा में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में 15 से 21 सितंबर तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने कथा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया और कमियों को...
अमरोहा। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज परिसर में 15 से 21 सितंबर तक राम कथा का आयोजन होगा। आयोजक मंडल ने गुरुवार को राम कथा की तैयारियों को लेकर कथा स्थल, पंडाल और व्यास गद्दी का निरीक्षण किया। इस दौरान जो कमियां मिली उन्हें दूर करने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान संरक्षक आरके शर्मा, संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल, अध्यक्ष सोराम सैनी, महामंत्री रमेश कलाल, चौधरी हरीशवीर सिंह, नीरज रस्तोगी, आलोक गोयल, सुधीर अग्रवाल, हिरदेश अग्रवाल, राहुल मोहन माहेश्वरी, सर्वेश सैनी, अजीत अग्रवाल, दीपक कुशवाहा, अंकुर प्रकाश आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


