ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहालगातार तीसरे दिन भी जारी बारिश, ठंड से ठिठुरे लोग

लगातार तीसरे दिन भी जारी बारिश, ठंड से ठिठुरे लोग

जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर...

जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर...
1/ 2जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर...
जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर...
2/ 2जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 17 Jan 2020 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में तीसरे दिन भी रुक रुककर हो रही हल्की बरसात का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते ठंड और बढ़ गई। शीतलहर से आबादी कांप उठी। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के साथ ही अब गंदगी दूसरी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। जगह-जगह रास्तों पर जमा कीचड़, गंदगी और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते बुधवार की रात से मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। जिले भर में लगातार बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को भी पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। रात में अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी बारिश के बीच हुई। दोपहर तक भी मौसम साफ नहीं हो सका। आसमान में पूरे दिन बादल उमड़ते रहे, पारा लुढ़क गया। ठंडक और बढ़ गई है, सर्दी से लोग कांप रहें हैं। शीतलहर के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। हालांकि दोपहर बाद कुछ वक्त के लिए निकली धूप ने जरूर कुछ राहत पहुंचाई। लेकिन इसके बाद फिर से बादलों के छा जाने से मौसम सर्द हो गया। खराब मौसम और सर्दी के चलते लोग घरों में कैद रहे। कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले। घर और आफिसों में रूम हीटर जलते दिखे। शाम ढलते ही लोग फिर से घरों में कैद हो गए। शहर के रास्तों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्रियों का टोटा रहा।

बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

अमरोहा। बारिश के चलते शहर के रास्तों पर जहां-तहां जलभराव, कीचड़ और गंदगी पसरी है। वाहन चालकों और राहगीरों को रेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका रोड, मोहल्ला कोट, आजाद रोड, बड़ा बाजार, सराय कोहना, जट बाजार, बिजनौर रोड, सुबोध कोलानी समेत तमाम दूसरे इलाकों में हालात बदतर बने हैं। सफाई कराने में पालिका प्रशासन का पसीना छूट रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें