ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागन्ने के खेत में निकला अजगर, मची अफरातफरी

गन्ने के खेत में निकला अजगर, मची अफरातफरी

गजरौला। गन्ने के खेत में अजगर निकला। मौके पर अफरातफरी मच गई। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।...

गन्ने के खेत में निकला अजगर, मची अफरातफरी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 26 Feb 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। गन्ने के खेत में अजगर निकला। मौके पर अफरातफरी मच गई। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला निवासी बलराम के गन्ने के खेत में गुरुवार सुबह अचानक एक अजगर निकल आया। बलराम ने अजगर को देख शोर मचा दिया। मौके पर अजगर को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें