
नाला चौक होने से सड़क पर जलभराव, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Amroha News - नगर के मोहल्ला इंदिरा चौक से बस्ती की सड़क का मामला, पिछले कई दिन से बनी हुई है समस्या नाला चौक होने से सड़क पर जलभराव, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
नाला चौक होने से पानी सड़क पर भरा रहा है। राहगीरों के संग ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग पर नाला चौक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। जिसके चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। पिछले कई दिन से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी भरा होने से दुकानदारी भी प्रभावित हुई है। ग्राहक सामान खरीदने दुकानों पर नहीं आ रहे। आरोप लगाया कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है, जिसे लेकर दुकानदारों के संग स्थानीय लोगों में भी रोष है।
कहा कि नगर पालिका में शिकायत लेकर जाते हैं तो कर्मचारी कह देते हैं कि जेसीबी मशीन मौके पर समाधान करने आ रही है। लेकिन, इंतजार के बाद भी जेसीबी मशीन नहीं आ रही। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के ईओ से समाधान की गुहार लगाई गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनवर खान, लव शर्मा, सुरेंद्र यादव, जमा सिंह, मनोज कुमार, मुनिदेव कुमार, अमरपाल सिंह व जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जा रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




