Amroha News: मेरठ में लाठीचार्ज के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन
Amroha News: मेरठ में ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए भाकियू आंबेडकर ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और संगठन के अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई और जांच की मांग की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Amroha News: मेरठ में बीती आठ जुलाई को ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुए लाठीचार्ज और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय सिंह भाटी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शनिवार को भाकियू बीआर आंबेडकर ने तहसील में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लकी सिंह को सौंपा। इस मामले में दर्ज मुकदमे वापस लेने व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ललिता गौतम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर दलित समाज के लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय सिंह भाटी समेत कई लोगों पर फर्जी मुकदमे ठोक दिए गए। पदाधिकारियों ने दावा किया कि घटना के वक्त डा. दिग्विजय भाटी गाजियाबाद में थे, इसके बावजूद दुर्भावना के तहत उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। भाकियू आंबेडकर ने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए व फर्जी मुकदमे वापिस लेकर अध्यक्ष को रिहा किया जाए और लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप भारती, नदीम, विपिन सागर, मंथन प्रधान, रिहान चौधरी, सोनू गुर्जर अक्की कसाना, गौतम गुर्जर, मस्ता कुरैशी, विपिन सागर, बिलाल सैफी, देवेंद्र यादव, रिहान सैफी व धर्मपाल यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


