
एफआरएस लागू करने को ग्राम पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन
Amroha News - ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों ने जोया कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस सिस्टम लागू करने और गैर विभागीय कार्यों का विरोध किया। सचिवों ने सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की और आंदोलन की आगे की रणनीति भी बताई।
ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विकास खंड जोया कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस सिस्टम लागू करने और उनसे गैर विभागीय कार्य कराए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की सरकार से अपील की। मंगलवार सुबह जोया ब्लाक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में सचिव एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सचिवों को सम्मानजनक कार्य वातावरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने आंदोलन का आगे का कार्यक्रम भी घोषित किया,1 से 4 दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे।
5 दिसंबर को जनपद के सभी सचिव ब्लाक मुख्यालय पर धरना देंगे। 10 दिसंबर से सचिव निजी मशीनरी युक्त वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी न हुईं तो 15 दिसंबर से सभी सचिव अपने डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय पर जमा कर कार्य बहिष्कार करेंगे। सचिवों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नेपाल सिंह, ब्रिजेन्द्र त्यागी, अमरजीत सिंह,नीरज चौधरी, ब्रिजेश कुमार, आलोक कुमार यादव, इमामुद्दीन,सत्यम वंसल, इरफान खां, परबेन्द्र सिंह, ज्योति, अंजुम और हेमलता चौधरी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




