Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsProtest by Indian Farmers Union Over Waterlogging Issues in Sheikhpur Jhakhri Link Road
लिंक मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

लिंक मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

संक्षेप:

Amroha News - शेखपुर झकड़ी लिंक मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जलभराव की समस्या का समाधान करने...

Oct 09, 2025 06:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी लिंक मार्ग पर जलभराव के चलते राहगीरों व स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन भानू ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदेश महासचिव हसीन चौधरी ने कहा कि नगर से जोया मार्ग को जोड़ने वाले शेखपुर झकड़ी लिंक मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव का पानी सड़क पर भर जाता है। स्कूल के बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

20 से अधिक गांवों के लोग भी जलभराव की वजह से परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से समस्या समाधान की गुहार लगाई गई लेकिन कोई तवज्जो नहीं दी गई। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। इस दौरान लवकुश कुमार, अब्दुल वहाब, काविंद्र सिंह, पूजा देवी, बसीर अली आदि मौजूद रहे।