ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे

अमरोहा में गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे

अमरोहा जिले से गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। चीनी मिल चालू होने से पहले ही बैठक में तय कर लिया जाएगा कि जिले में कितने नए गन्ना क्रय केंद्र...

अमरोहा में गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 13 Oct 2019 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा जिले से गन्ना क्रय केंद्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। चीनी मिल चालू होने से पहले ही बैठक में तय कर लिया जाएगा कि जिले में कितने नए गन्ना क्रय केंद्र बनेंगे।

कुछ चीनी मिलों के गन्ना सेंटरों में बदलाव भी किया जा सकता है। कई किसानों ने अपने क्षेत्र में चीनी मिलों के क्रय केंद्र लगवाने की भी मांग की है। जनपद के किसान नौ चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। जिसमें से तीन चीनी मिल जिले की हैं। जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। गन्ना सुरक्षण की बैठक के बाद केंद्रों की अंतिम सूची तय की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें