ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकिसान पंचायत में उठाई गई किसानों की समस्याएं

किसान पंचायत में उठाई गई किसानों की समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के फरीदपुर स्थित आवास पर संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए समाधान...

किसान पंचायत में उठाई गई किसानों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 08 Sep 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के फरीदपुर स्थित आवास पर संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए समाधान कराने की आवाज उठाई गई। अफसरों पर किसानों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। समस्याओं का समाधन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चौधरी दिवाकर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन दो बच्चों के कानून का समर्थन करता है। जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बने और उसका देश में पालन कराया जाए। इसके लिए संगठन 21 सितंबर को एक पंचायत करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उनका आरोप है कि विजिलेंस टीम किसानों को शोषण कर रही हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। विजिलेंट टीमों की मनमानी रोकी जाए। कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा की किसान सम्मान निधि की हेल्पलाइन हर ब्लाक में दी गई है, परंतु एक भी हेल्पलाइन चालू नहीं है। जनपद में 275000 किसान पंजीकृत हैं जिसमें 263000 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के पात्र हैं। पात्र किसानों में मात्र 163000 किसानों को पांचवी किस्त मिली है। बाकी किसान कई कई बार सर्विस कॉमन सेंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कृषि विभाग के दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं परंतु उन्हें कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि उनकी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का पैसा क्यों नहीं आया। जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने बैंकों पर अतिरिक्त चार्ज वसूलने का आरोप लगाया। पंचायत की अध्यक्षता हरज्ञान सिंह ने संचालन समर पाल सैनी ने किया। यहां डा. पाल चौहान, पवन चौधरी, सेंसर पाल, वीरेंद्र, गुरमीत सिंह, महिपाल सैनी, रामपाल सिंह, शीशपाल चौहान, राम किशन सिंह, बृजपाल सैनी, वीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, पप्पू उर्फ गंगा शरण, सतवीर सिंह, दमन सिंह, अमर सिंह, बुद्धू सिंह हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें