ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाहिन्दुस्तान हेल्पलाइन पर समस्या गूंजी तो शुरू हुआ सेनिटाइजेशन

हिन्दुस्तान हेल्पलाइन पर समस्या गूंजी तो शुरू हुआ सेनिटाइजेशन

कोरोना के खौफ और लॉकडाउन की परेशानी के बीच हिन्दुस्तान हेल्पलाइन आम लोगों के लिए मदद की बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। शुक्रवार को शहर की पॉश आवास विकास कालोनी में सेनिटाइजेशन कराने की मांग को खुद...

हिन्दुस्तान हेल्पलाइन पर समस्या गूंजी तो शुरू हुआ सेनिटाइजेशन
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 27 Mar 2020 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के खौफ और लॉकडाउन की परेशानी के बीच हिन्दुस्तान हेल्पलाइन आम लोगों के लिए मदद की बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। शुक्रवार को शहर की पॉश आवास विकास कालोनी में सेनिटाइजेशन कराने की मांग को खुद डीएम ने गंभीरता से लिया। तत्काल पालिका प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नतीजा आधे घंटे के भीतर ही पालिका टीम आवास विकास से जुड़े इलाकों में सेनिटाइजेशन की कमान थामने पहुंच गई।कोरोना के खौफ के बीच हुए लॉकडाउन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जहां-तहां लोग अपने घर से दूर फंसे पड़े हैं। कहीं खाने-पीने के सामान की दिक्कत है तो कहीं राशन नहीं पहुंच पा रहा। आबादी में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग भी उठ रही है। हिन्दुस्तान ने सभी सवालों को जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाया तो खुद डीएम ने संज्ञान लिया। जल्द आवश्यक सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शहबाजपुर ढोला निवासी युवराज सिंह प्रजापति ने हिन्दुस्तान हेल्पलाइन पर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास मास्क की कमी है। किसी के पास मास्क नहीं है। जिला प्रशासन से मास्क उपलब्ध कराने की मांग की। सीएमओ मेघ सिंह ने जल्द संबंधित इलाके में मास्क वितरण कराने की बात कही। अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी द्वित्तीय में सफाई नहीं होने का सवाल भी आम लोगों ने हिन्दुस्तान के जरिए जिला व पालिका प्रशासन के सामने रखा। समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तत्काल पालिका टीम को हरकत में आने का निर्देश दिया। पहले दिन पालिका टीम ने आवास विकास प्रथम से जुड़े इलाकों में सेनिटाइजेशन की कवायद शुरू की। जल्द ही अन्य इलाकों में भी सेनिटाइजेशन कराए जाने की बात कही। -------------------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें