ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाप्रियंका गांधी के निर्देश पर भाजपा के खिलाफ गरजेंगे कांग्रेसी : हाशमी

प्रियंका गांधी के निर्देश पर भाजपा के खिलाफ गरजेंगे कांग्रेसी : हाशमी

सीएए के विरोध को लेकर अमरोहा में भड़की हिंसा की पूरी तस्वीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के सामने पहुंची है। पीसीसी सदस्य डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने इसको लेकर उनसे...

प्रियंका गांधी के निर्देश पर भाजपा के खिलाफ गरजेंगे कांग्रेसी : हाशमी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 01 Jan 2020 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएए के विरोध को लेकर अमरोहा में भड़की हिंसा की पूरी तस्वीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के सामने पहुंची है। पीसीसी सदस्य डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने इसको लेकर उनसे मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने उन्हें भाजपा की विद्वेष भरी राजनीति के खिलाफ जिले में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर हक की आवाज को बुलंद करने का निर्देश दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने बीते दिनों दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके सामने भाजपा शासन काल में जिले में आम लोगों के हो रहे उत्पीड़न का मसला उठाया। सीएए के विरोध के बाद बने हिंसा के माहौल की पूरी तस्वीर सामने रखी। बताया कि जिले में आम लोगों का नाजायज उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करते हुए आम लोगों को ठग रही है। प्रियंका गांधी ने इसके विरोध में आम आदमी के हक की आवाज को बुलंद करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसको लेकर एकजुट होकर आम लोगों को अपने साथ जोड़े। किसी भी स्तर पर आम लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दें। कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाते हुए उन्हें अपने साथ जोड़े। डा.सिराजुद्दीन हाशमी के मुताबिक प्रियंका गांधी के निर्देश पर जल्द ही जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आम आदमी के हक की आवाज को बुलंद करेंगे। किसी भी स्तर पर आम लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की जाति-धर्म पर आधारित गलत नीतियों की पोल खोलते हुए कांग्रेस के बैनर तले सामाजिक समरसता को कायम करने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें