Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPregnant Woman s Condition Deteriorates After Taking Medicine from Quack in Hasanpur
झोलाछाप की दवा से गर्भवती की हालत बिगड़ी, रेफर

झोलाछाप की दवा से गर्भवती की हालत बिगड़ी, रेफर

संक्षेप:

Amroha News - हसनपुर के गांव घंसूरपुर खालसा की गर्भवती महिला चंचल की हालत खराब हो गई जब उसके पति महावीर सिंह ने उसे झोलाछाप डॉक्टर से दवा दिलाई। दवा लेने के बाद चंचल को परेशानी हुई, जिसके बाद उसने कोतवाली में...

Sep 06, 2025 04:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर खालसा निवासी महावीर सिंह की पत्नी चंचल 8 माह की गर्भवती है। जानकारी के मुताबिक चचंल की हालत बिगड़ने पर पति महावीर सिंह ने उसे क्षेत्र के गांव शाहपुर कला स्थित एक झोलाछाप के यहां से बुधवार शाम दवा दिलाई थी। आरोप है कि दवा सेवन करते ही गर्भवती की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।