ओवरलोड से मार्च में ही फुंक गए 169 ट्रांसफार्मर

Apr 04, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोड लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर फटने और केबिल जलने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। मार्च में 169 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बाधित हो रही है। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

ओवरलोड से मार्च में ही फुंक गए 169 ट्रांसफार्मर

अमरोहा, संवाददाता। विद्युत आपूर्ति में सुधार की तमाम कवायद के बाद भी ओवरलोड लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते ओवरलोड से केबिल जलने, ट्रांसफार्मर फुंकने और केबिल बॉक्स में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी से पहले ही बीते मार्च माह में 169 ट्रांसफार्मर फुंक गए। अगले कुछ दिन में बिजली की बढ़ती मांग और ओवरलोड से हाहाकार मचना तय है।मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। घर, दफ्तर से लेकर स्कूल, अस्पतालों में कूलर, एसी, पंखे चलने लगे हैं। गर्मी में ओरवर लोड बढ़ने से बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से 11 व 33 केवी की लाइनों समेत पुरानी जर्जर बिजली केबिल भी चरमराने लगी हैं।

ऐसे में लाइनों में फाल्ट समेत केबिल जलने, केबिल बॉक्स में आग लगने और ट्रांसफार्मर जलने के मामले बढ़ रहे हैं। आपूर्ति लड़खड़ाने से सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से पहले ही बीते मार्च माह के दौरान शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में दस, 16, 25, 63, 100, 250 और 630 केवी के जिले में कुल 169 ट्रांसफार्मर डैमेज हुए। सबसे ज्यादा हसनपुर क्षेत्र में 51 ट्रांसफार्मर फुंके। इसके अलावा गजरौला में 48, अमरोहा शहर में 38 और नौगावां सादात में 32 ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित हुई। ऐसे में अप्रैल माह में बढ़ती गर्मी के साथ ओवरलोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने और इसके बाद आपूर्ति गड़बड़ाने से हर साल की तरह हाहाकार मचना तय है।-डैमेज होने के बाद 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। आपूर्ति में दिक्कत संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा।वीडी यादव, एसई

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।