Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPower Outage in Nauganwa Sadat Due to Fallen Tree on 33 kV Line
नौगावां सादात में फाल्ट से नौ घंटे बिजली आपूर्ति गुल, 35 गांवों में पसरा अंधेरा

नौगावां सादात में फाल्ट से नौ घंटे बिजली आपूर्ति गुल, 35 गांवों में पसरा अंधेरा

संक्षेप:

Amroha News - नौगावां सादात, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के जंगल में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से नौगावां सादात और कोठी खिदमतपुर बिजलीघर की आपूर्ति ब

Nov 21, 2025 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

नौगावां सादात, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के जंगल में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से नौगावां सादात और कोठी खिदमतपुर बिजलीघर की आपूर्ति बुधवार रातभर गुल रही। कस्बा समेत क्षेत्र के 35 गांवों में पेयजल की किल्लत के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब नौ घंटे बाद दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि क्षेत्र की आपूर्ति से जुड़ी हाईटेंशन लाइन अकबरपुर पट्टी के जंगल से होकर गुजर रही है। जंगल में लाइन नीची होने की वजह से आए दिन फाल्ट के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के साथ ही नौगावां सादात और कोठी खिदमतपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम रातभर लाइन को ठीक करने में जुटी रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गुरुवार सुबह फिर से लाइन को दुरुस्त करने की कवायद की गई। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब दस बजे लाइन को ठीक किया जा सका। लाइन में फाल्ट के चलते कस्बा समेत क्षेत्र के 35 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। सुबह में पेयजल की किल्लत के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब नौ घंटे बाद आपूर्ति दोबारा से बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी।