Amroha News: कालाखेड़ा में सड़क पर जलभराव से निजात की मांग
हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News: डिडौली-कालाखेड़ा मार्ग पर बारिश के कारण जलभराव और कीचड़ समस्या बढ़ गई है। कालाखेड़ा गाँव के ग्रामीणों को सड़क पर चलने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल निकासी और सड़क सुधार की गुहार लगाई है। स्कूली बच्चों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, और उनकी ड्रेस खराब हो रही है।

Amroha News: ब्लाक क्षेत्र में डिडौली-कालाखेड़ा मार्ग की हालत बारिश में खराब हो गई है। कालाखेड़ा गांव में सड़क पर जलभराव के बीच पसरी कीचड़ की वजह से ग्रामीणों का चलना तक दुश्वार है। ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क पर हुए जलभराव से निजात दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की है। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न कराए जाने से मुख्य सड़क पर जलभराव के बीच कीचड़ पसरी हुई है। सड़क पर आते-जाते स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के बीच से गुजरते हुए बच्चों की स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है। ग्रामीण जलनिकासी की व्यवस्था कराकर समस्या से निजात दिलाने की ग्राम प्रधान से कई बार मांग कर चुके हैं।
वहीं सड़क की हालत सुधारने की भी जिम्मेदारों से मांग करते आ रहे हैं। मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।


