Police Struggles to Arrest Suspects in Gufran s Suicide Case in Amroha कारोबारी की आत्महत्या में शामिल आरोपी पकड़ से दूर, घरों पर लटके ताले , Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPolice Struggles to Arrest Suspects in Gufran s Suicide Case in Amroha

कारोबारी की आत्महत्या में शामिल आरोपी पकड़ से दूर, घरों पर लटके ताले

Amroha News - अमरोहा में हैंडलूम कारोबारी गुफरान की आत्महत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 15 दिन बाद भी केवल भाभी सना को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य सात आरोपी फरार...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 12 Sep 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
कारोबारी की आत्महत्या में शामिल आरोपी पकड़ से दूर, घरों पर लटके ताले

अमरोहा, संवाददाता। हैंडलूम कारोबारी गुफरान की मौत में शामिल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए 15 दिन गुजर चुके हैं। पुलिस अब तक सिर्फ मृतक की आरोपी भाभी सना को गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है। बाकी सात अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, उनके घरों में ताले लटके हुए हैं। परिजनों का भी कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है बीती 24 अगस्त की शाम मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी हैंडलूम कारोबारी गुफरान ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों ने तब बिना कानूनी कार्रवाई शव सुपुर्दे खाक कर दिया था। लेकिन दो दिन बाद गुफरान का लिखा सुसाइड नोट व वीडियो सामने आने पर पिता अताउल्लाह ने अपनी पुत्रवधू सना समेत फजल अहमद, सोनू कवाब वाला, अय्यूब बावर्ची, बब्लू, मोहसिन, तंजीम बेग व सलीम के खिलाफ गुफरान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने गुफरान को कोट पुलिस चौकी बुलाने के बाद जमकर हड़काया था। दरोगा के सामने गोली मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद कोट चौराहे पर एक दुकान में बंधक बनाकर यातनाएं दी थीं। आरोपियों से छूटकर घर पहुंचे गुफरान ने सुसाइड नोट लिख वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। छह सितंबर को पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। वहीं, आरोपी भाभी सना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, फरार अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस का पसीना छूट रहा है। सभी शहर से फरार हैं, उनके घरों में ताले लटके हुए हैं। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच परिजनों ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है। कुल मिलाकर इन सभी की जल्दी गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर चालान करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।