Amroha News: किसने और क्यों किया जावित्री का मर्डर, चार माह बाद भी पुलिस के पास जवाब नहीं

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: रहरा पुलिस जावित्री मर्डर का खुलासा नहीं कर पा रही है। 45 वर्षीय जावित्री का शव 18 मई को उसके मकान में मिला था। शव के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला। जांच जारी है।

Amroha News: किसने और क्यों किया जावित्री का मर्डर, चार माह बाद भी पुलिस के पास जवाब नहीं

Amroha News: रहरा पुलिस जावित्री मर्डर का खुलासा नहीं कर पा रही है। मामले में 12 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई क्लू नहीं मिला है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गांव के बाहरी छोर पर बने अपने मकान के कमरे में 18 मई की सुबह 45 वर्षीया जावित्री पुत्री स्व.कल्याण सिंह सैनी का शव पड़ा हुआ मिला था। दुपट्टे से शव के हाथ-पैर बंधे थे जबकि, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर वजनीली वस्तु के प्रहार से गहरा जख्म हो गया था। एसपी लखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया था। सामने आया कि 17 मई की रात किसी वक्त जावित्री का मर्डर किया गया था।

डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। पौरारा निवासी ममेरे भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने जावित्री के सगे भाई टेकचंद के बेटे हिमांशु व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। चेहरे समेत जावित्री के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले थे। दर्ज मुकदमे के मुताबिक पिता लक्ष्मण सिंह द्वारा दान में दी गई पांच बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद में मर्डर की बात कही गई थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों व वादी समेत 12 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस घटना की कड़ी नहीं जोड़ पा रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल जारी है, जल्द खुलासा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: किसने और क्यों किया जावित्री का मर्डर, चार माह बाद भी पुलिस के पास जवाब नहीं