नौ दिन बाद भी युवक की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी आदमपुर पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - रहरा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में युवक की गला दबाकर हत्या के मामले

नौ दिन बाद भी युवक की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी आदमपुर पुलिस

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में युवक की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस नौ दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। गांव निवासी सियाराम जाटव के 18 वर्षीय बेटे अवनेश का शव बीती आठ मई की सुबह घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी आटा चक्की की चारपाई पर पड़ा मिला था। पिता सियाराम जाटव का कहना है कि अवनेश सात मई की रात गांव में बारात चढ़त देखने गया था। इसके बाद वह आकर चक्की पर सो गया। रात में किसी वक्त अवनेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के होमगार्ड झंडू, उसकी पत्नी शांति और बेटे विकास, कुलवंत, होशियार एवं जगवीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

पिता ने हत्या की वजह चार वर्ष पुरानी रंजिश बताई थी। अब तक पुलिस छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। यह दीगर है कि पुलिस नौ दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि मामले में जांच जारी है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।