ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाग्राम प्रधान पति से कार लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

ग्राम प्रधान पति से कार लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

अमरोहा में ग्राम प्रधान पति से कार लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। पुलिस मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में...

ग्राम प्रधान पति से कार लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 01 Nov 2020 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा में ग्राम प्रधान पति से कार लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। पुलिस मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक बजे बाइक सवार आरोपियों ने अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव डाईडेरा के ग्राम प्रधान पति धर्मपाल यादव को बंबूगढ़ व कांकर सराय मार्ग पर रोक लिया था। हथियारों के बल पर धर्मपाल से कार व मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर पिटाई की थी। थाने पहुंचे ग्राम प्रधान पति ने यासीन पुत्र अनवर, तहसीन पुत्र यासीन निवासी धनौरी अहीर व उस्मान पुत्र नन्हे खां और सलमान निवासी निवासी दौलतपुर के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार रात लूट के आरोपी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापामारी की। एसओ सुरेश चंद गौतम ने आरोपियों का सुराग मिलने की बात कही। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े