Amroha News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला मारपीट का मामला

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: ढवारसी में सोमवार देर रात लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आदमपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि टैंपो चालक शंभू उर्फ गुल्लू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। चालक ने पुलिस को लूट की जानकारी दी थी, लेकिन मामले का असली स्वरूप मारपीट निकला।

Amroha News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला मारपीट का मामला

Amroha News: ढवारसी। लूट की सूचना मिलने पर सोमवार देर रात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। हालांकि मामला मारपीट का निकला। ढवारसी निवासी शंभू उर्फ गुल्लू टैंपो चालक है। सोमवार देर रात सांथलपुर बीच की मडैया में मजदूरों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर सरकारी नलकूप के पास चार पांच लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद चालक ढवारसी पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को अपने साथ लूट होने की सूचना दी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए आदमपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि मजदूरों को छोड़कर लौटते समय उसके साथ मारपीट हुई है। पीड़ित ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।