Amroha News: किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोप में युवक पर केस
हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी अमित ने तीन अगस्त को किशोरी को घर से उठाया। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अगस्त को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी अमित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अमित पुत्र आनंद निवासी गांव पतेई खालसा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने युवती को जल्द बरामद करने की बात कही।


