सपा नेता के बेटे का सिर फोड़ने के मामले में दोनों पक्षों से आठ पर केस
जोया में नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस घटना में सपा नेता जमशेद अली के बेटे नईम अहमद का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

जोया। नाला निर्माण को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में डिडौली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में सपा नेता का बेटा सिर फूटने से लहूलुहान हो गया था। मंगलवार की यह घटना कस्बा जोया के मोहल्ला चौकीदारान से जुड़ी थी। मोहल्ले में सपा नेता जमशेद अली का परिवार रहता है, वह पार्टी में नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नगर पंचायत द्वारा इलाके में नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण को लेकर जमशेद अली के बेटे नईम अहमद का मोहल्ले की ही नजार पहलवान से विवाद हो गया था।
इसके बाद आमने-सामने आए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट चली थी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में सिर पर चोट लगने से नईम अहमद लहूलुहान हो गया था। परिजनों ने जोया सीएचसी में भर्ती कराया था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बलियान ने बताया कि एक पक्ष से जमशेद अली की तहरीर पर नजार, शारिक, अहरार व रियाज तथा दूसरे पक्ष से नजारुल की तहरीर पर नईम, फहीम, अदनान व जुनैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


