Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPolice Register Case After Violent Clash Over Old Grudge Six Arrested
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार

संक्षेप:

Amroha News - पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झगड़े में हवाई फायरिंग और पथराव के कारण अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

Nov 16, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार शाम हुई मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। झगड़े में पथराव के साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी महीपाल सिंह व नौबहार सिंह के बच्चों के बीच गुरुवार को विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में रंजिश रखने लगे। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि महीपाल सिंह ने बाहर से अपने परिचित बुलवा लिए व नौबहार सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इसी दौरान बाहर से आए नकाबपोश एक युवक ने तमंचा निकालते हुए हवाई फायरिंग की तो भगदड़ मच गई। मारपीट में एक तरफ से निहाल सिंह व उसकी पत्नी जयविंद्री, भाई इमरत सिंह व नौबहार की पत्नी कविता, गोलू जबकि दूसरी तरफ से महीपाल सिंह व उनका बेटा गौरव घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया था। मारपीट व फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वहीं भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में निहाल की तरफ से गौरव व उसके भाई सौरव व दूसरी तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए विनय, विषेश, महीपाल सिंह, गौरव, सौरभ निवासी बिजौरा, नजर मोहम्मद निवासी पखरौला हाशमपुर को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।