पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें ड्यूटी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। सभी को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी गई।

पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें ड्यूटी

डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया तथा पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

परीक्षा की प्राथमिकताएँ

ब्रीफिंग के दौरान दोनों अफसरों ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंच जाएं और पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग करें, प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र का सत्यापन करते हुए ही अभ्यर्थियों को केंद्र में एंट्री दें।

सुरक्षा उपाय

संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं, परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया।

पुलिस कर्मियों के निर्देश

डीएम-एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखें, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम गरिमा सिंह व एएसपी अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा किसने लिया?
डीएम डॉ. नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।