सिपाही ने बालक से किया कुकर्म, आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आदमपुर थाने के निलंबित सिपाही अनुराग तोमर पर 13 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला पुलिस की छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। अनुराग पर नशे की लत का भी आरोप है।

आदमपुर थाने से बिना बताए गैर हाजिर रहने के आरोप में निलंबित चल रहे सिपाही ने बालक से कुकर्म किया। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में रहरा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। मामले से पुलिस की खासी किरकिरी हो रही है। रहरा थाने के एसएसआई संदीप पंवार ने बताया कि आरोपी सिपाही अनुराग ताेमर जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव बढौली का रहने वाला है। उसकी महिला कांस्टेबल पत्नी की तैनाती रहरा थाने में है, जिसके चलते सिपाही रहरा आता-जाता रहता था। रहरा क्षेत्र में करीब 15 दिन पूर्व उसने खंड़हर में 13 वर्षीय बालक से कुकर्म किया।
मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में पीड़ित व अन्य बालक पास खड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने दूर से मोबाइल के द्वारा वीडियो तैयार किया। बाद में यह वीडियो पीड़ित बालक के परिजनों को दिखाया गया। एसएसआई ने बताया कि पीड़ित बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही अनुराग तोमर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। अनुराग तोमर वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। बाद में उसने यूपी पुलिस की महिला सिपाही से प्रेम विवाह किया।सिपाही पर तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले तक अनुराग की तैनाती आदमपुर थाने में थी। यहां से वह बिना अवकाश गैर हाजिर हो गया। लिहाजा एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि अनुराग नशे का आदी है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी सिपाही को अदालत में पेश करेगी। उधर, पीड़ित बालक व उसके साथी से पुलिस ने गुरुवार को थाने पर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस की खासी किरकिरी हो रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


