
हसनपुर में सिपाही की शादी में हंगामा करने पहुंची बिजनौर की प्रेमिका पुलिस के समझाने पर बैरंग लौटी
Amroha News - बिजनौर के सिपाही की शादी में उसकी प्रेमिका हंगामा करने पहुंची। उसने दावा किया कि सिपाही ने उसे शादी का भरोसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने समझाया और प्रेमिका वापस लौट गई, जबकि शादी धूमधाम से संपन्न हुई। अब वह सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
सिपाही की शादी में हंगामा करने पहुंची प्रेमिका पुलिस के समझाने पर वापस लौट गई। हालांकि, कोतवाली के बाहर काफी देर तक हंगामा रहा। बताया जा रहा है कि बिजनौर निवासी सिपाही की बुधवार रात नगर के एक मैरिज हॉल में बुलंदशहर निवासी युवती से शादी हुई थी। देर शाम बिजनौर की युवती कोतवाली पहुंची और अपने को सिपाही की प्रेमिका बताते हुए कोतवाली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि सिपाही ने उससे शादी करने का भरोसा देकर करीब दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया है। युवती ने यह दावा भी किया कि सिपाही ने हरिद्वार के मंदिर में उससे शादी की थी।

हालांकि वह इससे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस के समझाने पर प्रेमिका वापस लौट गई। उधर, सिपाही की शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। प्रेमिका का कहना है कि आरोपी के सिपाही होने की वजह से कोतवाली पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। पुलिस ने मौके तक जाना गवारा नहीं समझा। महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब वह आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवती ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। वह बिना तहरीर दिए ही वापस लौट गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


